गर्मियों में ब्रोकली खाना क्यों फायदेमंद है? जानिए यहां

गर्मियों में ब्रोकली खाना क्यों फायदेमंद है? जानिए यहां

सेहतराग टीम

हमारे किचन और बाजार में कई तरह की सब्जियां और फल होते हैं जिनके उपयोग से हम अपनी सेहत की रक्षा कर सकते हैं। क्योंकि हरी सब्जियां और फल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए डॉक्टर भी हमें अक्सर हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। वैसे तो सभी हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं लेकिन फूलगोभी खाने के अनेक फायदे होते हैं। उन्हीं फूलगोभी में से जो हरे रंग का होता है उसे ब्रोकली कहते हैं। हम इसका उपयोग अधिकतर सूप और सलाद के तौर पर करते हैं। ये सब्जी दिखने में जितनी अलग होती है उतनी ही फायदों से भरपूर। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

पढ़ें- गर्मियों में ब्लड प्रेशर बन सकता है खतरनाक, अपनाएं ये जीवनशैली, रहेंगे हमेशा फिट

फायदों से भरपूर ब्रोकली  (Health Benefit of Broccoli in Hindi):

  • ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल और सल्फोरोफेन तत्व कैंसर की बीमारी से शरीर का बचाव करता है।
  • टाइप 2 डायबटीज के मरीजों को अपनी डाइट में ब्रोकली जरुर शामिल करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर ब्रोकली बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाएं रखने में मदद करती है।
  • प्रेग्नेंसी में ब्रोकली खाना बहुत अच्छा होता है। ब्रोकली में पाए जाने वाला आयरन, फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास में मदद करता है।
  • ब्रोकली में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रीएंट्स बॉडी को डिटॉक्स कर कई रोगों से बचाते हैं।
  • चेहरे पर असमय नजर आने वाली झुर्रियों, फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसका विटामिन सी, कॉपर, जिंक स्किन के ग्लो और टाइटनेस बनाए रखता है। ब्रोकली के एंटीओक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके बढती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं।
  • बच्चों से लेकर बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं हर किसी के लिए ये बेहद फायदेमंद है। कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाकर ओस्टियोपोरोसिस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम करती है और आयरन एनीमिया की बीमारी से बचाता है।
  • अगर आप अपना वजन जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं तो ब्रोकली को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा। ये हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही कब्ज की परेशानी भी दूर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • कई सारे न्यूट्रीशन से भरपूर है ब्रोकली। आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B1, B2, B3, B6, पोटैशियम, मैगनिशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे कई एंटीओक्सिडेंट होते हैं। जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को रखते हैं चुस्त-दुरूस्त।

 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ते वजन से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है पालक, जानें अन्य फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।